कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं मंच के सदस्यों द्वारा *दीप प्रज्ज्वलित* कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ सामाजिक एकता, जागरूकता और समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास का संदेश दिया गया।
महासम्मेलन को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास में *युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।* युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवाओं को सही दिशा, शिक्षा और अवसर मिलें तो वे समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार, जागरूकता, नशामुक्ति, महिला सम्मान और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए यह NGO लगातार कार्यक्रम करके लोगो को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बेहतर जीवन के लिए कई योजनाओं के बारे में बता कर जागरूकता ला रही है।
खबर: आजादी के 80 साल: युवाओं के सपनों का भारत कितना पूरा हुआ?
कार्यक्रम में *बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों* से आए लोगों ने अपने विचार रखे। उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता को मजबूत करने, युवाओं को संगठित करने और आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा एवं संस्कार देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से महासम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और आने वाले समय में भी समाजहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम ने *सामाजिक एकता, युवा शक्ति और सामूहिक विकास* का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने समाज के विकास और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
*रिपोर्टर — जितेंद्र कुमार नई दिल्ली*
